1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा: जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, पढ़िए

ग्रेटर नोएडा: जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्रेटर नोएडा: जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, पढ़िए

{ ग्रेटर नॉएडा से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

जहां पर पूरे देश में होली का पावन पर्व मनाया जा रहा था वहीं पर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गांव में खून की होली खेली जा रही थी। घटना उस समय की है जहां पर दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी जिससे दो सगे भाइयों के गोली जा लगती है और उसमें से एक की मौत हो जाती है।

लंबे समय से प्रॉपर्टी और प्लाटिंग को लेकर विवाद चल रहा था विवाद इतना बढ़ गया था कि यह मामला हाईकोर्ट तक चला गया था। कॉलोनी के रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी अक्सर होती रहती थी लेकिन आज जैसे ही दोनों पक्ष आमने सामने आते हैं तो पहले मामूली सी कहासुनी होती है लेकिन फिर अचानक से एक पक्ष दूसरी पक्ष पर फायरिंग कर देता है.

जिसमें एक पक्ष के दो सगे भाइयों के गोली लग जाती है और उसमें से अनिल जो कि बड़ा भाई है उसकी मौके पर मौत हो जाती है और घायल सुनील को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता है।

गोली मारने वाले युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे और हत्या करने के बाद युवक मौके से फरार हो जाते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पूरी घटना की जानकारी में जुट जाती है और मृतक अनिल कुमार की पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...