1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़ में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हापुड़ में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हापुड़ में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

(हापुड़ से संवाददाता तुषार शर्मा की रिपोर्ट)

हापुड़ के पुलिस लाइन मैदान में 71वें गणतंत्र दिवस को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ध्वजारोहण करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी पहुंचे और उन्होंने ध्वजारोहण किया। साथ ही पुलिसकर्मियों द्वारा परेड का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी पुलिस कर्मियों में जोश देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने जिले में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए योगदान दिया है। इसके साथ ही कार्यक्रम में कई विद्यालयो के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि, देश में पिछले कुछ महीनों से अशांति का माहौल देखा गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, देश हर नागरिक अपना कर्तव्य पूरा ईमानदारी से निभाएं तो भारत एक ऐसे देश के रूप में उभर कर निखरेगा जिसकी किसने कल्पना भी नहीं की होगी। तमाम देश वासियों को 71वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हूं।

आपको बताते चलें कि, खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के मुताबिक, आतंकी गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत में हमला करने के फिराक में है। वहीं इस बात की जानकारी मिलने के बाद देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...