उज्जैन में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य मंत्रीगण शामिल हुए।

नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया

राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

समरसता, सहयोग और संस्कारों के संवर्धन का उत्कृष्ट उदाहरण

समारोह के अंतर्गत आयोजित बारात में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए, जहां उन्होंने परंपरागत धूमधाम के साथ सभी दूल्हों का स्वागत किया और पूरे आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर सामूहिक विवाह की सामाजिक और आर्थिक उपयोगिता को रेखांकित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समरसता, सहयोग और संस्कारों के संवर्धन का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
