{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर बात की है, माना जा रहा है क़ी दोनों के बीच शुक्रवार रात को बात हुई, बताया जा रहा है यह बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 फरवरी को प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के मामले को लेकर हुई है।
इस बातचीत के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से नाराजगी जताई है। अखिलेश ने भी सीएम से कहा कि हमारे लोगों को परेशान किया जा रहा है।
दरअसल पीएम मोदी पिछले महीने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के शिलान्यास से पहले दिव्यांगजन और बुजुर्गों को सहायता उपकरण बांटने प्रयागराज पहुंचे थे, वहां पीएम को सपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे।
जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों ने पीएम मोदी को काले झंडे दिखाए, वे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता थे। वे नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध जता रहे थे। वही जवाब में अखिलेश यादव ने पिछले दिनों उनके कन्नौज दौरे में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए हंगामे, विरोध, और जय श्री राम के नारे लगाने का मुद्दा उठाया।
करीब 4 मिनट तक चली इस बातचीत में अखिलेश यादव की तरफ से ये भरोसा दिया गया कि आगे से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पीएम मोदी के किसी दौरे में शामिल नही होंगे।