{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस के चलते भारत में लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है. इस बीच कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 649 पर पहुंच गई है. वहीं इस महामारी की चपेट में आकर देश में अब तक 13 लोगों ने दम तोड़ दिया है. हालांकि देश में 43 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं.
वही प्रदेश की बात करे तो प्रदेश में अब तक कुल 42 कोरोना के केस मिले है। आज नोएडा में 3 केस पॉजिटिव पाए गए. नोएडा में स्थित खतरनाक बनी हुई है. नोएडा के सेक्टर 150 में दो कोरोना के पॉजिटिव मामले मिले हैं. वहीं तीसरा मामला सेक्टर 135 में मिला है.
बात करे गोरखपुर की तो यहां दो संदिग्धों को एकांतवास में रखा गया है। यहाँ 5 लोगों को संदिग्ध मानकर जांच की गई थी लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। आपको यह भी बता दे कि गोरखपुर में कुल 4802 लोग बाहर से आए हैं, जिसमें विदेशों से 557, महाराष्ट्र से 1550, अन्य राज्यों से 2695 लोग गोरखपुर जिले में आए हैं।
स्वास्थ्य जांच के लिए डाक्टरों की 100 टीमें बनाई गई हैं। हर ब्लॉक में पांच डॉक्टर काम करेंगे। जिले में कुल 20 ब्लॉक हैं। मुंबई और दूसरे शहरों से हाल के दिनों में गोरखपुर में बड़ी तादाद में लोग आए हैं और यही कारन है की यह कदम उठाये जा रहे है।