गोरखपुर में पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा ने मंगलवार को अपने होमगार्ड के जवानों का हौसला अफजाई करते हुए उनको खुद कैप पहनाई। लगभग चार सौ जवानों में कैप का वितरण किया गया।

इस पर आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि, मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि हमारे जवान बेहतर दिखे, उनकी वर्दी हमेशा साफ सुथरी रहे इसलिए इस दिशा में हमेशा प्रयास करता रहता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हमारे जवान समाज की सेवा में दिन रात लगे रहते हैं।

इसलिए मैं अपील करता हूं, कि हमारे जवानों के लिए समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के लोग आगे आए और उनका हौसला अफजाई करें ताकि वह समाज के लिए और बेहतर काम कर सकें।