1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: मास्क लगाकर पुलिसकर्मी पूरी तरीके से कोरोना के प्रति है सजग

गोरखपुर: मास्क लगाकर पुलिसकर्मी पूरी तरीके से कोरोना के प्रति है सजग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: मास्क लगाकर पुलिसकर्मी पूरी तरीके से कोरोना के प्रति है सजग

(गोरखपुर से प्रदीप आनंद श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

गोरखपुर: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए के एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता ने जिले के सभी थानों पर आने वाले पुलिसकर्मियों को थाने में हाथ धोकर एंट्री करने का आदेश दिया। साथ ही उन लोगों पर भी यह आदेश का पालन करना होगा जो थाने में किसी काम या शिकायत करने हेतु आते हैं।

तो वहीं, थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मी कोरोना वायरस के प्रति सजग है सभी ने फेस मास्क पहने हुए है। थाने पर तैनात दरोगा अरविंद वर्मा ने आने वाले फरियादियों को पहले सही ढंग से हैंड वाश कराया उसके बाद उनकी फरियाद सुनी। फरियादियों के मामले के निस्तारण के साथ पुलिसकर्मी कोरोना के प्रति फरियादियों को जागरूक कर रहे हैं।

कोरोना के बचाव और लक्षण के बारे में फरियादियों को एक छोटी जानकारी भी दी जा रही है। थाने में तैनात महिला व पुरुष पुलिसकर्मी थाने में प्रवेश करते ही पहले सही ढंग से अपने हाथ को धोए और उसके बाद अपने काम को अंजाम दे रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...