1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: कोरोना वायरस के डर से लोगों ने विदेश यात्रा को किया रद्द

गोरखपुर: कोरोना वायरस के डर से लोगों ने विदेश यात्रा को किया रद्द

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: कोरोना वायरस के डर से लोगों ने विदेश यात्रा को किया रद्द

गोरखपुर से प्रदीप आंनज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

चीन में फैले कोरोना नाम के खतरनाक वायरस का कहर अब पूरी दुनिया में देखने को मिला रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, ईरान समेत अन्य देशों में भी लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। तो वहीं,  भारत के अन्य राज्यों में भी पांच लोगों में इसके लक्षण देखे गए है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहने वाले लोगों में भी इस वायरस का डर देखा जा रहा है।

इसके साथ ही लोग होली और गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए एशियाई देशों में जाने से कन्नी काट चुके हैं।  स्थिति यह है कि, अब तक सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड और कल जाने वाले तीन सौ इक्यावन लोगों ने पहले से की गई बुकिंग को भी कैंसिल कर दिया है। अगर ट्रेवल एजेंटों की माने तो अस्सी प्रतिशत (80%) लोगों ने अब तक बुकिंग कैंसिल कर दी है

बता दें कि, मार्च में कई लोगों ने अपने विदेशी यात्रा के टिकट को कैंसिल कर चुके हैं। सिंगापुर के दो सौ सात थाईलैंड के सत्तर मलेशिया के चालीस दुबई के बीच वियतनाम के आठ और बाली के छह लोगों ने अपनी यात्रा को रद्द कर चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...