1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: महेंद्र पाल सिंह की दरियादिली, हो रही सराहना

गोरखपुर: महेंद्र पाल सिंह की दरियादिली, हो रही सराहना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: महेंद्र पाल सिंह की दरियादिली, हो रही सराहना

{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }

वैसे तो देखा जाता है कि कोई व्यक्ति जब नेता और विधायक बन जाता है तो वो जनता से कट जाता है लेकिन ऐसे कई नेता है जो हमेशा लोगों से जुड़कर रहते है और उनके सुख दुःख में सदैव उनके साथ खड़े रहते है और कुछ ऐसा ही नज़ारा पेश किया विधायक महेंद्र पाल ने।

दरअसल पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेंद्र पाल सिंह अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान भटहट से परतावल होते हुए कप्तानगंज जा रहे थे ,इमलिया गांव के पास एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई और ऑटो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

ऑटो में बैठे हुए एक महिला एवं एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए और विधायक ने जब ये देखा तो उन्होंने खुद एक कार से उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज इलाज हेतु भिजवाया एवं थानेदार श्यामदेउरवा एवं चिकित्सा कर्मियों को तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...