1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: कोरोना वायरस को लेकर शहर में बढ़ाई गई सतर्कता

गोरखपुर: कोरोना वायरस को लेकर शहर में बढ़ाई गई सतर्कता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: कोरोना वायरस को लेकर शहर में बढ़ाई गई सतर्कता

(गोरखपुर से प्रदीप आंनद श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

गोरखपुर: चीन सहित अनेक देशों में फैले कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, स्वास्थ्य विभाग की मांग पर विदेश से लौटे लोगों की सूची प्रतिदिन एयरपोर्ट प्रशासन उपलब्ध करा रहा है ।

बताते चलें कि, उनकी नियमित जांच भी हो रही है। अभी तक कोरोना से संक्रमित कोई भी मरीज गोरखपुर में नहीं पाया गया है स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जिम्मेदारी कई बड़े डॉक्टरों को सौंप के रखी है।

विदेश से लौटे लोगों की चौदह दिनों तक नियमित जांच हो रही है, अभी तक 57 लोगों की जांच हो चुकी है। चीन के वुहान से लौटे दो लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीकांत तिवारी ने बताया कि, एयरपोर्ट जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेजों में कोरौना के कारण एवं बचाव के निर्देशों से संबंधित बोर्ड लगा दिए गए हैं।

आपको बता दें कि, पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर शहर में सतर्कता बढा दी गई है। इसी के साथ एम्स प्रशासन ने बड़ी संख्या में गाउन मास्क दस्तानों का ऑर्डर भेजा। जिला अस्पताल में पांच बेड के वार्ड पर तीन वेंटिलेटर की सुविधा भी की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...