1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएँ, पढ़िए

गोरखपुर: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएँ, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएँ, पढ़िए

{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के अवसर पर गोरखपुर में है, जहां आज सुबह से वो लोगों की समस्या सुन रहे है। इस मौके पर वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।   

फरियादी अपनी फरियाद लेकर सुबह 4 बजे से ही लाइन में लग गए थे। इसमें बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सबकी समस्याएं सुनी तथा हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद सीएम ने गोशाला में भ्रमण किया।

आपको यह भी बता दे कि कोरोनावायरस की वजह से इस साल योगी जी ने होली नहीं मनाई है। वह साल 1996 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से निकाली जाने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल होते आए हैं। लेकिन, कोरोनावायरस की वजह से इस साल इस यात्रा का हिस्सा नहीं बने।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...