1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: अप्रैल में होंगे बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के तबादले

गोरखपुर: अप्रैल में होंगे बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के तबादले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: अप्रैल में होंगे बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के तबादले

{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का अंतर जिला तबादला आदेश अब अप्रैल में होगा। परिषद सचिव रूबी सिंह ने तबादलों की नई समय सारिणी जारी कर दी है। वह शिक्षक जो किसी कारण से तबादले के लिए आवेदन करने से छूट गए हैं, वे अब 24 से 28 फरवरी को शाम छह बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षक अंतिम रूप से आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र की प्रतिलिपि बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग के लिए जमा करेंगे।

शिक्षकों के दावे व आपत्तियों के लिए निस्तारण के लिए हर जिले में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है, इसमें डायट के प्राचार्य व बीएसए सदस्य होंगे। यह भी निर्देश दिया गया है कि वेबसाइट पर अध्यापकों के आवेदनपत्र की स्थिति व गुणांक का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि शिक्षक उसी के अनुरूप आपत्ति कर सके। जिलों में दावे व आपत्तियां अब 19 से 26 मार्च के बीच बीएसए कार्यालय में किया जाएगा। अर्ह आवेदनों को फिर से वेबसाइट पर रिसेट करना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...