गोरखपुर के सर्किट हाउस में आज पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि, पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अगर किसी भी कारण से उनको न्याय नहीं मिल पाता है तो वह सीधे न्याय के लिए तृतीय तल पर एक आवेदन लखनउ तृतीय तल पर कर सकते हैं। पंद्रह दिन के अंदर हमारे विभाग से जुड़े अधिकारी गण उनके दरवाजे पर जाएंगे और उनको उस मामले संबंधित त्वरित न्याय दिलवाएंगे।
साथ ही उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, पूर्व की सरकारों में पिछड़ा वर्ग की जो उपेक्षा की जा रही थी। उस उपेक्षा से पिछड़ा वर्ग को दूर किया है। वर्तमान सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के हित में काम किया है।
इसलिए पिछड़ा वर्ग के लोगों के तमाम लोगों की तरफ से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल से धन्यवाद और बधाई देता है। देश के विकास के साथ पीएम मोदी ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के विकास के लिए भी काम किया है। जिस इस वर्ग के लोग अपनी जिंदगी सरलता से जी रहे हैं। यूपी के सीएम योगी ने जो काम किया है वह किसी सरकार के समय नहीं हुआ है।