1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: रोज़गार के नाम पार तीन करोड़ रुपये लेकर फरार

गोरखपुर: रोज़गार के नाम पार तीन करोड़ रुपये लेकर फरार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: रोज़गार के नाम पार तीन करोड़ रुपये लेकर फरार

{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद श्रीवास्तव की रिपोर्ट }

स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में एक शख्स पर लगभग चार दर्जन युवको से विदेश भेजने के नाम पर लगभग तीन करोड़ से अधिक रुपये लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है।जालसाज ने सभी लोगो से विदेश भेजने के नाम पर लगभग 90-90 हजार रुपये लिए थे।

जानकारी के मुताबिक सभी पीड़ित युवको को जालसाल शक़्स ने दूसरे देश मे नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी बीजा के साथ दिल्ली भेज दिया था।पीड़ित युवको को अपने साथ ठगी होने की जानकारी होने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

शनिवार को कई दर्जनों की संख्या में कई लोग एक साथ स्थानीय थाना परिसर में चल रहे थाना दिवस में अपने साथ ठगी होने का लिखित शिकायत किया।मामला करोड़ो का होने के कारण स्थानीय पुलिस तहरीर मिलने के बाद सक्रिय हो गई।

स्थानीय क्षेत्राधिकारी रचना मिश्रा ने मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, स्थानीय थानेदार को जानसाज के कार्यालय पर जाकर पड़ताल करने के लिए स्थानीय थानेदार को भेजा।स्थानीय थानेदार राजू सिंह ने जाच के बाद मौके से जालसाज के ऑफिस से अहम जानकारियां से भरा कुछ कागजात को इकट्ठा करते हुए जानसाज के कार्यालय को सील कर दिया है।

क्षेत्राधिकारी रचना मिश्रा ने टेलीफोन पर जानकारी देते हुए कहा है कि जालसाज को जल्द ही गिरफ्तार कर पीड़ित बेरोजगार युवको को न्याय दिलाया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...