1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: 20 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव,अब तक एक भी मरीज नहीं

गोरखपुर: 20 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव,अब तक एक भी मरीज नहीं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: 20 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव,अब तक एक भी मरीज नहीं

{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }

जनपद वासियों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अभी तक जांच के लिए भेजी गयी सभी रिपोर्ट नेगटिव आयी है और गोरखपुर में अभी तक एक भी कोरोना से पीड़ित व्यक्ति नहीं मिला है। 24 लोगों के बीआरडी भेजे गए थे जिसमें से 20 की रिपोर्ट नेगटिव वही चार का इंतज़ार है।

विदेश और देश के अन्य हिस्सों से आए 5200 से अधिक लोगों तक अधिकारी पहुंचे और उन्हें एकांतवास में रखा। वहीं किसी भी हालात से निपटने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 60 बेड का आइसोलेशन वार्ड, 100 शैय्या बेड के टीबी अस्पताल, 90 बेड का क्वारंटीन वार्ड तैयार किया गया है।

आपको बताते चले, चार दिनों के अंदर 6291 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने एकांतवास में भेज दिया है क्यूंकि बड़ी संख्या से बाहर के लोग जनपद में आ रहे है। एहतियात के तौर पर 14 दिनों तक इन्हें घर पर ही रहने को कहा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...