1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोंडा: नशे में धुत एक युवक ने अपने पूरे परिवार वालों को पीटा

गोंडा: नशे में धुत एक युवक ने अपने पूरे परिवार वालों को पीटा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोंडा: नशे में धुत एक युवक ने अपने पूरे परिवार वालों को पीटा

(गोंडा से लवीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत रमवापुर हरदो पट्टी में आधी रात एक नशेड़ी युवक ने नशे की हालत में अपने ही घर को जंग का मैदान बना दिया। वहीं हैवान बने नशेड़ी बेटे को समझाने का प्रयास कर रहे अपने पिता को भी नहीं बख्शा। जिसके बाद देखते ही देखते नशेड़ी बेटे ने चंद पलों में घरवालों को पीट पीटकर सभी को खौफजदा कर दिया।

मामला जादा बढ़ता देख घर के सदस्यों व चोटिल पिता ने मिलकर युवक पर काबू पाते हुए उसे रस्सी से बांध दिया और उसके बाद डायल 112 को घटना की सूचना दी। यह सारा नाटकीय दृश्य थाना इटियाथोक के ग्राम पंचायत रमवापुर हरदो पट्टी के मजरा समदा माफी से जुड़ा है। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम को पीड़ित पिता ने बताया कि, बेटा नशे का आदि है। वह नशे की हालत में आए दिन घर मे तोड़ फोड़ किया करता है।

जिसके डर के साए में बाकी सभी घरवाले रहने को मजबूर हैं। पीआरवी 0877 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया बुझाया और उन्हें शांत किया साथ ही युवक की रस्सियां खोलकर उसे बंधन से मुक्त कराया और उसे हिरासत में लेकर थाने के सुपुर्द कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...