1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. सोने की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट,चांदी भी लुढ़की…

सोने की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट,चांदी भी लुढ़की…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोने की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट,चांदी भी लुढ़की…

हफ्ते के तीसरे दिन आज यानि बुधवार को सोने-चांदी की वायदा कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई है। MCX एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर दिसंबर वायदे की सोने की कीमत 266 रुपये की गिरावट के साथ 50,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखी।

अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत बुधवार सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर MCX पर 231 रुपये की गिरावट के साथ 50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। बुधवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा और हाजिर कीमत में भी गिरावट देखी गई।

घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखी गई है। MCX एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत बुधवार सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर 1,396 रुपये की गिरावट के साथ 61,070 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...