बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से सांसद और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते है। लेकिन रविवार को मथुरा के बरसाना में जैविक खाद बनाने के प्लांट और गोवंश के अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

साथ ही गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की और इस दौरान उन्होंने किसानों से आर्गेनिक खेती करने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ गोपालन करे तो आय दोगुनी हो जाएगी।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री फरह के दीनदयाल धाम के लिए रवाना हो गए। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रात में वेटरनेरी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।