रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनिया ने इन विषयों को पहली बार देखा है। आज हम आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के उस नीति की बात करेंगे, जिसमें उन्होने बताया है कि औषधियों में गिलोय है सर्वोपरि,आइये जानते हैं चाणक्य की बताई बातें…
अजीर्णे भेषजं वारि जीर्णे वारि बलप्रदम्
भोजने चामृतं वारि भोजनान्ते विषप्रदम्।
आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक के माध्यम से बताया है कि भोजन ग्रहण करने के करीब आधा घंटा बाद पिया गया पानी शरीर को मजबूत प्रदान करता है। भोजन के बीच में थोड़ा-थोड़ा पानी पीना अमृत के समान माना जाता है। लेकिन भोजन के तुरंत बाद पानी पीना विष से कम नहीं है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
राग बढत है शाकते, पय से बढत शरीर
घृत खाये बीरज बढे, मांस मांस गम्भीर।
इस श्लोक के माध्यम ये आचार्य चाणक्य कहते हैं कि शाक खाने से रोग बढ़ते हैं। दूध पीने से शरीर बलवान होता है। घी खाने से वीर्य बढ़ता है और मांस खाने से शरीर में मांस बढ़ जाता है। इसलिए आहार के नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
गुरच औषधि सुखन में भोजन कहो प्रमान
चक्षु इंद्रिय सब अंश में, शिर प्रधान भी जान।
वहीं इस श्लोक में चाणक्य ने नीति शास्त्र में औषधियों में गिलोय को सर्वश्रेष्ठ बताया है। सभी सुखों में भोजन परम सुख होता है। चाणक्य कहते हैं कि शरीर में आंखें प्रधान हैं और सभी अंगों में मस्तिष्क का भी विशेष महत्व है।