(गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट)
गाजियाबाद होली का त्यौहार रंगों का त्योहार है लेकिन इस बार होली पर अपने देश के निर्मित रंग और पिचकारी गुब्बारे से खेलेंगे होली क्योंकि चीन में फैले कोरोना वायरस से लोगों के मन में डर बैठ गया है। जहां एक तरफ होली के रंगों के त्यौहार पर चाइना की बनी हुई पिचकारियां और गुब्बारों से लोग बाग होली खेला करते थे।
अब कोरोना को लेकर लोगों में एक अच्छा खासा डर बैठ गया है, क्योंकि चीन में फैला कोरोना वायरस इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने गाजियाबाद में रंग पिचकारी के थोक विक्रेता महिंद्र से बात की तो महेंद्र ने बताया कि, चीन में फैले कोरोनावायरस से उनके व्यापार में भी काफी असर पड़ा है।
पिछली साल के मुकाबले इस बार चाइना के रंग और पिचकारी गुब्बारे नहीं आ रहे हैं, क्योंकि उनको पूर्ण रूप से आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है दुकानों पर खरीदारी करने आए ग्राहकों ने बताया कि, इस साल उन्होंने चाइना के बने हुए रंग और गुब्बारों का इस्तेमाल नही करना है क्योंकि चाइना में कोरोना वायरस फैल रहा है वह अपने देश के निर्मित रंग और बड़ों का ही उपयोग करेंगे ।