अपने कड़े तेवरों के लिए जाने जाने वाले गाजियाबद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि, वह कितने सख्त और अपने फैसले के पक्के हैं। इस बार उन्होंने गाजियाबाद से कई दरोगा और SI का ट्रांसफर कर दिया है।

दरअसल, 2018 से एक ही थाने की चौकी पर 141 सब इंस्पेक्टर्स तैनात थे। एसएसपी ने इन सबके तबादले के साथ साथ इनका सर्किल स्थान भी बदल दिया है। कहा जा रहा है कि, लंबे समय से एक ही जगह पर तैनाती और इनके खिलाफ कई शिकायतों थी जिसके कारण इन सभी के तबादले हुए।
अब इन सभी की रावानगी शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने सभी को पूर्ण मनोयोग से नई तैनाती के स्थान में जनहित में कार्य करने को आदेशित किया। सबसे ज्यादा थाने मैं तैनात इंदिरापुरम में 19 दरोगा अपनी धाग जमाए थे। इसी तरह साहिबाबाद में 14, सिहानीगेट से 14 दरोगा, मुरादनगर से 13, कविनगर से 11, लोनी से 11, विजयनगर से 8, मसूरी से 6, इन सभी के तबादले किए गए हैं।