(गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट)
गाज़ियाबाद : कविनगर थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर आज शातिर बदमाश शेखर जाट के घर पर की मुनादी की कार्यवाही करते हुए नोटिस चस्पा किया। दो दिसंबर 2019 को पत्रकार दीपक चौधरी पर मीडिया सेंटर पर हुए हमले की साजिश करने वाले फरार आरोपी, विशाल, बबलू, बॉबी न्यायाल में नही उपस्थित होने के कारण कार्यवाही की गई।
गौरतलब है कि, आठ अप्रैल 2018 जेल में बंद बदमाश शेखर जाट ने वरिष्ठ पत्रकार अनुज चौधरी पर लाखों की सुपारी देकर कातिलाना हमला कराया था, उस हमले के वादी व चश्मादीद गवाह दीपक चौधरी ने शेखर जाट व गैंग के खिलाफ कोर्ट गवाही दी थी। बदमाश शेखर जाट व उसका गैंग खिलाफ गवाही से बौखला गया है, उसी कड़ी में 2 दिसम्बर 2019 को दिन में शूटर रोहित यादव व विकास ने कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया सेंटर पर दीपक चौधरी पर हमले की योजना बनाई।
उनके ऊपर फायरिंग भी की, जिसमें वो बाल-बाल बच गए। उसी मुकदमें में हमले की शाजिश रचने वाले शेखर जाट के पुत्र विशाल व शेखर जाट के दोनों भाई बबलू व बॉबी तभी से फरार चल रहे है, इस घटना में पुलिस दो बदमाशों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता बृजपाल तेवतिया पर भी शेखर जाट ने Ak 47 से हमला करवाया था। तभी से ही शेखर जाट जेल में बंद है और जेल से बैठ कर अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा है ।