(गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट)
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पिछले दिनों दिल्ली मे हुए हिंसक प्रर्दशन को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस व प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट रहा। जिसके चलते लोनी की तरफ से लोनी बार्डर, लालबाग, पुस्ता रोड सहित दिल्ली आने जाने वाले सभी रास्तो पर एहतियात के तौर पर गाजियाबाद प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात कर पुरी तरह से रास्तो को बंद कर दिया गया था।

अब दिल्ली में माहौल शान्त हो गया है और जिला प्रशासन ने अभी दिल्ली के अंदर जाने वाले रास्तों को बंद कर रखा है। जिससे इस इलाके मे रहने वाले लाखों नौकरीपेशा लोग जिन्हे रोज काम के लिए दिल्ली आना जाना होता है उनकी परेशानी बॉर्डर के रास्ते बंद होने से बढ़ी हुई है।