1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: डासना जेल में हुआ म्यूजिकल कार्यक्रम

गाजियाबाद: डासना जेल में हुआ म्यूजिकल कार्यक्रम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: डासना जेल में हुआ म्यूजिकल कार्यक्रम

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

डासना की जिला जेल में इंडिया विजन फाउंडेशन के तत्वावधान में एक म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गाजियाबाद नोएडा बरेली सहित अन्य जिलों के बंधुओं ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने अपने हुनर का जौहर दिखाए। मुख्य अतिथि के तौर पर डीजी जेल आनंद कुमार रहे।

वही आईजी मेरठ जोन त्रिपाठी, जेल सुपरिटेंडेंट विपिन कुमार मिश्रा, डासना जिला जेल के जेलर आनंद कुमार शुक्ला नोएडा जिला जेल के जेलर सत्य प्रकाश सिंह सहित नोएडा गाजियाबाद के जिला जेल के डिप्टी जेलर बंदी रक्षक और अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया और डीजी जेल आनंद कुमार ने बर्तन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला अफजाई किया है।

डीजी जेल आनंद कुमार ने कहा कि लगातार वह सभी जिलों का निरीक्षण करते है। जहां पर सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी की जाती है। यदि कहीं कुछ कमी नजर आती है तो उसे पूरा कराए जाने के लिए तत्काल प्रभाव से आदेश दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे कैदी भी है जो गाना गाने के शौकीन होते हैं या अपनी प्रतिभा को निखारना चाहते हैं । उन्हें इस प्लेटफार्म पर टेलेंट दिखाने का मौका मिल जाता है और बंदियों में लगातार पनप रही अवसाद की भावना कम होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...