1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: लोनी रेलवे को हर रोज होता हैं लाखों का नुकसान

गाजियाबाद: लोनी रेलवे को हर रोज होता हैं लाखों का नुकसान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: लोनी रेलवे को हर रोज होता हैं लाखों का नुकसान

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

लोनी रेलवे स्टेशन पर रेलवे के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लाखों के राजस्व का रोज़ नुकसान होता है, जिला गाजियाबाद का एक लोनी रेलवे स्टेशन हैं जो छोटी लाइन के नाम से जाना जाता हैं।

लोनी रेलवे स्टेशन की हालत हैं की इस स्टेशन से हजारों की संख्या में लोग दिल्ली और बागपत बड़ौत कांधला हरिद्वार शामली सहारनपुर के के लिए सफर करते है, लोनी रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए एक खिड़की खुलती हैं ट्रेन आने के कुछ देर पहले जिससे टिकट लेने वालों की भीड़ लग जाती हैं।

सभी लोगो को टिकट भी नही मिल पाता हैं उससे पहले ट्रेन प्रेटफार्म लग जाती हैं ऐसे में सेकड़ो लोग बिना टिकट लिए सफर करने की मजबूर होते है, यहां लोग टिकट की लाइन में लगे है और ट्रेन आ जाते ही सैकड़ो लोग बिना टिकट लिए ट्रैन में चढ़ जाते है। तो इस पर रेलवे के आरएम को संज्ञान लेने की जरूरत हैं जिससे रेलवे का नुकसान रोका जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...