1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गजियाबाद: नाले में गिरी बच्ची, परिजनों ने नगरपालिका पर लगाया लापरवाही का आरोप

गजियाबाद: नाले में गिरी बच्ची, परिजनों ने नगरपालिका पर लगाया लापरवाही का आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गजियाबाद: नाले में गिरी बच्ची, परिजनों ने नगरपालिका पर लगाया लापरवाही का आरोप

(गजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट)

गजियाबाद: लोनी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 में पांच साल की बच्ची का स्कूल जाते समय नाले में गिरने से पैर टूट गया। पीड़ित बच्ची को दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि, लोहे की रोड डालकर ऑपरेशन किया जा रहा है।

इसके साथ ही परिजनों ने नगरपालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, नगरपालिका की लापरवाही के चलते मां और बेटी दोनों को चोट लगी है। डॉक्टर ने एक महीने के लिए बेड रेस्ट बोला है, अब इसकी जिम्मेवारी कौन लेगा।

क्या लोनी नगर पालिका इस बच्ची का भविष्य खराब होने की जिम्मेदारी ले पाएगी, आपको बता दें कि, यह वही वार्ड है जिसको उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वच्छता के मामले में दूसरे नंबर का अवार्ड दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...