1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़

गाजियाबाद: पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़

गाजियाबाद के पास स्थित लोनी क्षेत्र में बीते दिनों ताबड़तोड़ हत्या कर दहशत फैलाने वाले राजा कुरैशी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। राजा कुरैशी पर कमल ठेकेदार नफीस सलमान के अलावा लोनी में कई हत्याएं लूट दहशत फैलाने के मामले में दर्ज है।

हाल ही में राजा कुरैशी ने राजधानी दिल्ली के शिव विहार में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल किया था। उसके बाद उसी समय लोनी दो नंबर थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन राउंड फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाई थी। उसके बाद उसी समय लोनी निवासी सलमान की डाबर तालाब चौकी क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, राजा कुरैशी नाम के बदमाश से लोग काफी परेशान थे। आए दिन- दिन लोगों के घर में लूटपाट की घटना को आंजम देकर फरार हो जाता था। पुलिस को इस बदमाश की तालाश में जुटी हई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...