1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाज़ियाबाद: ज़िलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने निरीक्षण किया

गाज़ियाबाद: ज़िलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने निरीक्षण किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाज़ियाबाद: ज़िलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने निरीक्षण किया

{ गाजियाबाद से नदीम की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस के संकट के कारण यूपी में लॉकडाउन है लेकिन कई लोग इसका पालन नहीं कर रहे है वही अधिकारियो को सीएम के सख्त निर्देश है की सख्ती से इसका पालन करवाया जाए जिसके बाद कल रात ज़िलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने रात में अलग अलग स्थानो का निरीक्षण किया।

वही जो यात्री पैदल सड़क पर चल रहें हैं, उनके लिये ज़िला प्रशासन ने दर्जनो बसों की व्यवस्था करायी हैं, वही उन्हें उनके गन्तव्य स्थान पर सुरक्षित पहुँचायेंगीं।

इसके साथ ही ज़िलाधिकारी ने जनपद के सभी बिल्डर्स को यह निर्देश दिए हैं की वह किसी भी लेबर को घर जाने को मजबूर नहीं करेंगे और उनके खान पान का पूरा प्रबंन्ध करेंगे। यदि आदेशों की कोई अवहेलना करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

आपको बता दे की इस वक़्त यूपी में 30 से अधिक कोरोना पॉजिटिव लोग है वही हज़ारों को एकांतवास में रखा गया है। यह आंकड़ा ना बढ़ें इसके लिए ही कल रात से पुरे राज्य में बंद की घोषणा कर दी गयी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...