1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं रुक रहा है तमंचे पर डिस्को

गाजियाबाद: पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं रुक रहा है तमंचे पर डिस्को

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं रुक रहा है तमंचे पर डिस्को

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

मोदीनगर हापुड़ रोड स्थित गदाना गांव में हुए सगाई समारोह में डीजे पर तमंचा लेकर डांस करने का वीडियो वायरल होने से पुलिस में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, वीडियो में एक युवक तमंचा लेकर डीजे पर डांस कर रहा था। जानकारी मिलते ही मोदीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि वायरल वीडियो 1 मार्च को गदाना गांव में हुई सगाई समारोह का था। इसमें युवक डीजे पर तमंचा लेकर डांस कर रहा था। हालांकि आरोपी युवक गदाना गांव का ही निवासी है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लेकिन बड़ा सवाल आज भी वही है कि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ने के बावजूद आखिर इन घटनाओं को पुलिस कब तक रोक पाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...