1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: दो वकीलों के बीच कोर्ट परिसर में चली गोलियां

गाजियाबाद: दो वकीलों के बीच कोर्ट परिसर में चली गोलियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: दो वकीलों के बीच कोर्ट परिसर में चली गोलियां

शुक्रवार सुबह गाजियाबाद कचहरी परिसर में वकीलों के बीच गोली चलने से पुरे परिसर में हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि दो वकीलों ने एक-दूसरे पर गोली चलाई है। अधिवक्ता राहुल चौधरी जो की मेहरोलिया के निवासी हैं, उसने अधिवक्ता विक्रांत पर गोली चलाई।

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिल पुलिस पहुंची, वहीं, पुलिस और मीडियार्मियों से वकीलों ने अभद्रता की। एसएसपी का कहना है कि, घटना की जांच जराई जा रही है। पुसिल मामले की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है।

बताते चलें कि, गाजियाबाद कचहरी में दो अधिवक्ताओं में गुरुवार की रात शराब पीने के बाद एक व्हाट्सअप ग्रुप पर चैट हुई। चैट के दौरान दोनों में गाली-गलौज हुई। उसके बाद सुबह कचहरी में बार अध्यक्ष सुनील भगत ने जूनियर विक्रांत त्यागी के ऊपर पिस्टल से फायरिंग कर दी।

हालांकि इस फायरिंग में विक्रांत बच गए, लेकिन गोली चलते ही पूरे कचहरी में अचानक भगदड़ मच गई। मौके पर कई अधिवक्ताओं ने किसी तरह से दोनों के बीच में आकर बचाव किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...