{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }
मसूरी थाना क्षेत्र का एक वीडियो आया है जिसमें कुछ लोग एक युवक को बड़ी ही बेरहमी से बंद कमरे में पीट रहे हैं और तो और युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डाल कर उसे घसीट रहे हैं लाठी-डंडों से उसे मार रहे हैं।
उससे कह रहे हैं भौक कुत्ते भौंक… और युवक हाथ जोड़कर उनसे अपनी जान की भीख मांगता दिखाई दे रहा है… यह वीडियो आपको विचलित कर सकता है…
युवक के साथ मारपीट करने की वजह युवक के द्वारा एक लड़की के साथ कोर्ट मैरिज करने की बताई जा रही है लड़की के परिजनों द्वारा युवक को अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मार पिटाई की गई और अब पुलिस भी इस युवक की कोई मदद नहीं कर रही है।
युवक को जान का खतरा है युवक का नाम इकरामुद्दीन है जो कि मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लू गढ़ी का रहने वाला है…पूरा मामला मई 2019 के है ।अब युवक इंसाफ के लिए गुहार लगा रहा है साथ ही जगह जगह अपनी फरियाद भेज चुका है।