(संवाददाता प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट)
गाजियाबाद : लोनी में बीते बुधवार की रातको जगह-जगह से उड़ रही अफवाहों के बाद शुक्रवार की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लोनी टोनिका क्षेत्रों में किया पीस मीटिंग का आयोजन। जिसमें उन्होंने लोगों को समझाया कि, किसी भी तरह का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अगर किसी भी प्रकार कि अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़े कदम उठाकर दंगाइयों के साथ निपटा जाएगा। हजारों लोगों ने इस मीटिंग में भाग लिया। साथ ही अपनी -अपनी बात रखी और जनता की ओर से कोई अफवाह नहीं फैलाई जाएगी व दंगा नहीं होने दिया जाएगा इस बात का भरोसा दिलवाया।
बता दें कि, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए सरकार और प्रशासन अपनी तरफ से पूरी कोशिश करने में लगा हुआ है की दिल्ली जैसे हालात अन्य राज्यों में नहीं बने इसके लिए सरकार ने प्रशासन को सख्त आदेश देते हुए कहा कि, लोगों को जानकारी दी जाए की अफवाहों पर ध्यान न दें।