1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: 2 कोरोना वायरस की पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई

गाजियाबाद: 2 कोरोना वायरस की पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: 2 कोरोना वायरस की पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई

{गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस जिस तरीके से महामारी का रूप लेता जा रहा है और गाजियाबाद में भी दो कोरोनावायरस की पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गई है।

जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और नगर निगम की एक संयुक्त टीम बनाई गई है कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गाजियाबाद शहर में जगह-जगह सैनिटाइज करने के लिए आज नगर निगम की गाड़ियां और स्वास्थय विभाग के अधिकारी निकले हैं।

विशेषकर राज नगर एक्सटेंशन सोसयटी पर जहां पर दो पॉजिटिव मरीज कोरोना वायरस के मिले हैं इस बिल्डिंग को व लिफ्ट को हाइपोक्लोराइट केमिकल सैनिटाइज किया जा रहा है।

वही सोसायटी के आर डब्लू ए के पूर्व गोपाल सिंह ने बताया उनकी सोसायटी मे दो कोरोना वायरस के मरीज मिलने की सूचना मिली तभी से कुछ डर जरूर है मगर डरने की बात नही है और अपनी सोसायटी को खुद सैनिटाइज करा रहे है और हेल्थ कैंप का भी आयोजन कर रहे हैं।

जिससे सोसाइटी में रहने वाले निवासियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो और अन्य एक निवासी ने भी बताया कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज मिलने की जैसी सूचना मिली वह थोड़ा सा डरे तो जरूर लेकिन परेशान नहीं है।

मलेरिया विभाग व who की टीम ने सोसायटी को पूरी तरह हाइपोक्लोराइट केमिकल सैनिटाइज क्या गया है कि कोरोनावायरस जो कि महामारी के रूप में फैलता जा रहा है उससे बचाव हो सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...