मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने आज गौतमबुद्ध नगर में पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित के दौरान कहा कि, आज गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नरी सिस्टम के मुख्यालय उद्घाटन कार्यक्रम मैं आप सबको हृदय से बधाई देता हूं, अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
अगर कोई व्यक्ति कानून को बंधक बनाकर, तोड़-फोड़ या आगजनी करेगा, जनता की संपत्ति को नष्ट करेगा तो सरकार ऐसी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी। हाल ही में सरकार ने निर्णय लिया है कि जिन्होंने आगजनी की थी उन्हीं से भरपाई की जाएगी।
हम सभी के लिए, समान रूप से, बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रहे हैं। विकास की योजनाओं से सभी को लाभान्वित किया जाएगा, सबको सुरक्षा दी जाएगी लेकिन तुष्टिकरण नहीं होने दिया जाएगा। इस संकल्प के साथ नए उ.प्र. के निर्माण की प्रक्रिया में हम सब आगे बढ़ चले हैं।
प्रदेश में बिना भेदभाव के युवाओं को नौकरी मिल सके, मैंने पहले दिन से यह व्यवस्था सुनिश्चित की। उ.प्र. के नौजवान को हम सरकारी नौकरी भी देंगे और प्राइवेट क्षेत्र में भी पर्याप्त मात्रा में रोजगार लाकर उसे आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर करेंगे।
पहले चरण में 1.37 लाख पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया और भर्ती में प्रदेश की बालिकाओं के लिए 20% स्थान दिया गया। सुरक्षा के माहौल के लिए बेटियों को भी पुलिस में प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है।