1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गौतम बुद्ध नगर: SSP का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

गौतम बुद्ध नगर: SSP का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गौतम बुद्ध नगर: SSP का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

(गौतम बुद्ध नगर से संवाददाता प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट)

गौतम बुद्ध नगर एसएसपी वैभव कृष्ण के नाम से तीन फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहे है। वहीं इस फर्जी वीडियो में एसएसपी वीडियो कॉल करते हुए दिखाई दे रहे हैं, और पीछे से किसी लड़की की आवाज आ रही है।

एसएसपी वैभव कृष्ण के निर्देश पर सेक्टर 20 थाना में एफआईआर लिखी गई है। इस मामले में एसएसपी का कहना है कि, मेरठ आईडी द्वारा अनुरोध कर कराई जाएगी विवेचना साथ ही फर्जी वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में उन्होने आगे बताया कि, भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंपी गई थी जिसको लेकर कुछ पुलिस विभाग और आरोपी कर सकते हैं ऐसी फर्जी वीडियो वायरल। फिलहाल अभी इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी शख्स की छानबीन की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...