1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज होगा गंगा यात्रा का समापन, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

आज होगा गंगा यात्रा का समापन, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज होगा गंगा यात्रा का समापन, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

27 जनवरी से शुरू हुई गंगा यात्रा का आज शुक्रवार अटल घाट पर समापन होगा, प्रदेश के दो शहरों बिजनौर और बलिया से होकर आज यात्रा कानपुर आएगी और कानपुर के अटल घाट पर खुद CM योगी गंगा आरती और गंगा पूजन करेंगे।

आपको बता दे कि आरती और पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए 11 आचार्यों की टीम वाराणसी से बुलाई गयी है और शुक्रवार को गंगा आरती दोपहर में 1 बजे होगी।

क्या है योगी का प्रस्तावित कार्यक्रम –

1 1 बजे अटल घाट गंगा बैराज पर पहुंचेगी दोनो गंगा यात्रा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 12:20 पर सीएसए के हेलीपैड पर उतरेगा

12:30 पर सीएम पहुंचेगे अटल घाट,12:32 से 12:45 तक मुख्यमंत्री योगी गंगा आरती के साथ करेंगे पूजन, 12:50 पर मुख्यमंत्री योगी कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे।

दोपहर 1:00 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम का आगाज, प्रोटोकॉल के अनुसार 2:00 बजे से सीएम लोगों को करेंगे संबोधित उसके बाद 2:30 से 2:45 तक गंगा बैराज के सेफ हाउस में मुख्यमंत्री और अतिथियों के लंच का प्रोग्राम रहेगा।

ढाई घंटे तक शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,2:50 पर मुख्यमंत्री सीएसए से लखनऊ के लिए होंगे रवाना हो जाएंगे।

बताते चले कि तय किया गया है कि अटल घाट पर सिर्फ 20 मिनट का आयोजन होगा। इसके बाद गंगा बैराज के पास बने निषाद पार्क में जनसभा होगी। डीआईजी अनंत देव तिवारी ने भी अपनी टीम के साथ पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...