1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ट्रंप के लिए आएगा गंगाजल, यमुना का पानी होगा निर्मल

ट्रंप के लिए आएगा गंगाजल, यमुना का पानी होगा निर्मल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ट्रंप के लिए आएगा गंगाजल, यमुना का पानी होगा निर्मल

भारत की यात्रा पर आ रहे डोनाल्ड ट्रंप के भव्य स्वागत कि तैयारी शुरू हो गयी है, प्रधानमंत्री मोदी भी उनकी इस यात्रा के लिए खासे उत्साहित है और ऐसे में वो ट्रंप के स्वागत में कोई कमी नहीं रखना चाहते है।

तय कार्यक्रम के अनुसार ट्रंप 24 फरवरी को आगरा आएंगे चार घण्टे तक रुकेंगे, इस दौरान वो ताजमहल का दीदार करने वाले है और उसके बाद यमुना किनारे से ताज को निहारेंगे। अब इस दौरान उन्हें यमुना का गन्दा पानी नहीं दिखे इसके लिए यमुना में साफ पानी छोड़ने को लेकर हरिद्वार से बुलंदशहर स्थित कोट स्केप में 500 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है। 

यह पानीआज रात तक मथुरा पहुंच जाएगा और शुक्रवार सुबह से सात दिन तक यमुना में साफ पानी दिखाई देगा और इसका सबसे बड़ा फायदा मथुरा के लोगों को होगा जिसकी वजह से उन्हें न सिर्फ साफ़ पानी मिलेगा बल्कि भगवान की पूजा करने वालों को आचमन के लिए भी शुद्ध जल प्राप्त हो जाएगा।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...