1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. दिव्यांगजनों के लिए भैरूंदा में नि:शुल्क चिन्हांकन व उपकरण वितरण शिविर 21 अप्रैल को

दिव्यांगजनों के लिए भैरूंदा में नि:शुल्क चिन्हांकन व उपकरण वितरण शिविर 21 अप्रैल को

जनपद पंचायत भैरूंदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी पत्र में सभी सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने ग्रामों से ऐसे दिव्यांगजनों को शिविर में भेजना सुनिश्चित करें, जिनके हाथ या पैर कटे हुए हों और उन्हें कृत्रिम अंगों की आवश्यकता हो।

By: Naredra 
Updated:
दिव्यांगजनों के लिए भैरूंदा में नि:शुल्क चिन्हांकन व उपकरण वितरण शिविर 21 अप्रैल को

सीहोरः दिव्यांगजनों को राहत प्रदान करने हेतु एडीप (ADIP) योजनांतर्गत नि:शुल्क ऑन द स्पॉट चिन्हांकन एवं सहायक उपकरण वितरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सीहोर द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर जनपद पंचायत भैरूंदा में 21 अप्रैल 2026 को शिविर आयोजित किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में क्रमवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत 15 अप्रैल को सीहोर, 16 अप्रैल को इछावर, 17 अप्रैल को आष्टा, 21 अप्रैल को भैरूंदा तथा 22 अप्रैल को बुधनी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों का मौके पर चिन्हांकन कर उन्हें आवश्यकतानुसार कैलिपर्स (कृत्रिम जूते) एवं कृत्रिम हाथ-पैर जैसे सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे।

जनपद पंचायत भैरूंदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी पत्र में सभी सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने ग्रामों से ऐसे दिव्यांगजनों को शिविर में भेजना सुनिश्चित करें, जिनके हाथ या पैर कटे हुए हों और उन्हें कृत्रिम अंगों की आवश्यकता हो। शिविर में शामिल होने के लिए दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा, जिनमें 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता का यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र (मासिक आय 22,500 रुपये से कम या बीपीएल राशन कार्ड) तथा आधार कार्ड शामिल हैं।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रम के उपरांत प्रतिवेदन एवं फोटो कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इस पहल से जिले के दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सीहोर से संवाददाता कन्हैया नाथ की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...