पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनूस ने एक यूट्यूब चैनल के जरिए कहा, ‘पाकिस्तान और भारत के लिए सरकार के स्तर पर भी स्थिति मुश्किल है, लेकिन आईसीसी इस मैच के लिए अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकती है।’ बता दे, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में नौ शीर्ष रैंकिंग वाली टेस्ट टीमें हैं, जो अपने चुने हुए प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ छह द्विपक्षीय सीरीज खेलेंगी। आखिर में दो शीर्ष टीमें जून 2021 में इंग्लैंड में फाइनल खेलेंगी।
आगे वकार ने कहा, ‘आईसीसी को दखल देकर कुछ करना चाहिए, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बिना टेस्ट चैंपियनशिप के कोई मायने नहीं है।’ बताते चले साल 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। राजनीतिक तनाव के कारण दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं हुई है।
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का कहना है कि तनावपूर्ण संबंधओ के कारण मैने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के खिलाफ चार ही टेस्ट खेल मैच खेले है।