1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. मालदीव में योग कार्यक्रम आयोजन के दौरान किया अटैक, 6 लोगों को किया गिरफ्तार

मालदीव में योग कार्यक्रम आयोजन के दौरान किया अटैक, 6 लोगों को किया गिरफ्तार

आज दुनियाभर में आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा। इस मौके पर मालदीव की राजधानी माले के गालोल्हू नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

योग दिवस पहली बार कब मनाया 

आज विश्व भर में लोग स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास कर रहे हैं। योग का महत्व कोरोना काल में और अधिक बढ़ गया। जब कोविड लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते थे। जिम बंद हो गए थे तब लोगों ने मन को शांत रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए घर पर ही योगाभ्यास किया। लेकिन इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई। जब पहली बार पूरी दुनिया में योग दिवस एक साथ मनाया गया।

मालदीव में योग कार्यक्रम का आयोजन

वही, आज दुनियाभर में आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा। इस मौके पर मालदीव की राजधानी माले के गालोल्हू नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था।

स्टेडियम पर किया अटैक

इस बीच इस्लामिक कट्टरपंथियों के एक ग्रुप ने स्टेडियम पर अटैक किया। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे की पूरी दुनिया में आज विश्व योग दिवस उत्साह से मनाया जा रहा है, लेकिन मालदीव से अप्रिय खबर आई है। मालदीव सरकार व भारतीय सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रम के दौरान उग्र भीड़ ने हमला बोल दिया। वही इस अटैक के चलते अफरा-तफरी मच गई।  आयोजन राजधानी माले के राष्ट्रीय फुटबॉल स्टेटियम में आज सुबह रखा गया था। तभी वहां भीड़ ने हमला बोल दिया। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। उत्तेजित भीड़ ने हमला तब बोला जब स्टेडियम में मौजूद लोग सुबह के वक्त योग कर रहे थे।

राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने दिया आदेश

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने इस मामले के जांच की बात कही है। उन्होंने कहा- मालदीव पुलिस ने आज सुबह गालोल्हू स्टेडियम में हुई इस घटना की जांच शुरू कर दी है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है, और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के सामने लाया जाएगा।

यह कार्यक्रम इंडियन कल्चर सेंटर की तरफ से आयोजित किया गया था। इस प्रोग्राम में हाई लेवल डिप्लोमैट्स और कई सरकारी अधिकारी भी मौजूद थे। मंगलवार सुबह जैसी ही कार्यक्रम शुरू हुआ कट्टरपंथियों ने हमला कर दिया।

कार्यक्रम को रोकने की दी धमकी

इससे पहले भी कार्यक्रम रोकने की धमकी दी गई थी बता दें , 2014 में जब संयुक्त राष्ट्र ने योग दिवस को मान्यता दी थी, तब 177 देशों ने इसके पक्ष में मतदान किया था। खास बात यह है कि मालदीव भी इन 177 देशों में शामिल था, इसके साथ ही उसने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को को-स्पॉन्सर करने के पक्ष में वोट दिया था–हर साल 21 जून को योग दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है। इस साल की थीम योगा फॉर ह्यूमैनिटी चुनी गई है, जिसका मतलब है मानवता के लिए योग। आयुष मंत्रालय के मुताबिक इस थीम को रखने का मकसद कोविड के दौरान जिन लोगों को शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा है, उन्हें आराम देना है।

योग दिवस 2021 की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ था

पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ था। मालदीव में पिछले कुछ दिनों से भारत के विरोध में प्रदर्शन तेज हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मालदीव के कुछ इस्लामिक स्कॉलर्स का मानना है कि योग करना ‘सूर्य पूजा या एक देवता के रूप में सूर्य का प्रतिनिधित्व’ के बराबर है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...