1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिरोजाबाद: नववर्ष पर भक्तों ने धूमधाम से निकाली साईं पालकी

फिरोजाबाद: नववर्ष पर भक्तों ने धूमधाम से निकाली साईं पालकी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिरोजाबाद: नववर्ष पर भक्तों ने धूमधाम से निकाली साईं पालकी

(फिरोजाबाद से संवाददाता मुकेश गुप्ता की रिपोर्ट)

फिरोजाबाद के सिरसागंज गांधी मंडी स्थिति साई धाम मंदिर में बुधवार को नववर्ष की पावन बेला पर साईं भक्तों द्वारा नगर में साई महाराज की पालकी शोभा यात्रा गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई।

जहां शोभायात्रा में सभी श्रद्धालुओं ने साईं भजनों पर नाजते गाते हुए मस्ती में चल रहे थे। वहीं कई जगहों पर साई महाराज की पालिकी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा और आरती उतार कर स्वागत किया गया।

जहाँ  साई महाराज की पालकी  से पूर्व मंदिर में सुबह से ही हवन यज्ञ और पंच द्रव्यों के साथ साई महाराज का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर पालकी शोभायात्रा में भाग लिया।

वहीं शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर प्रागंण में जाकर संपन्न हुई।  शोभायात्रा में मुख्य रूप से मंदिर प्रबंधक अवधेश सक्सेना, अध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता और सिरसागंज नगर पालिका चेयरमैन सोनी शिवहरे आदि भक्तजनों ने शोभायात्रा में मौजूद रहे।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...