फ़िरोज़ाबाद में थाना मक्खनपुर के गांव नगला श्रोती में 5 जनवरी को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। वहीं इस मामले में पुलिस द्वारा की गई जांच पड़ताल में मृतक युवक की पहचान सत्यपाल के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं पुलिस ने बताया कि, साजिश करता मुख्य आरोपी और एक महिला साथी फरार है। इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि, इस हत्या के पीछे मृतक युवक के गांव के ही युवक ने जमीनी रंजिश के कारण युवक की हत्या की साजिश रची। इस साजिश को आंजम देने के लिए आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ एक अज्ञात महिला को भी शामिल करके युवक की हत्या की गई।
पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि, मृतक की सुपारी दो लाख रुपये में मुख्य आरोपी (जो की मृतक के गांव का ही रहने वाला है) ने अपने सहयोगी को दी गई थी। आरोपी युवकों ने साजिश को आंजम देने के लिए फोन पर झूठ बोलकर युवक को किसी बहाने घर से बाहर बुलाया और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।