Greater Noida: जेवर एयरपोर्ट में उड़ानों को लेकर जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ( जेवर) के उद्घाटन की तारीख सामने आ गई है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च 2026 को करेंगे। जो कि 30 अक्टूबर 2025 में बनना शुरु हुआ था, अब वो पूरी तरह से उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आकर 28 मार्च को जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी, पुलिसकर्मी ड्रोन उड़ाकर पूरे क्षेत्र पर नज़र रखेंगे।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के तीन लेयर होगी, जिसमें पहली लेयर एसपीजी कमांडो की होगी, दूसरी लेयर में पुलिस अधिकारी और अर्धसैनिक बल शामिल होंगे और तीसरी लेयर पुलिस की होगी जिसमें 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। और तो और आस-पास की इमारतों की जांच की जाएगी और हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नागरिक उडडयन मंत्री, प्रदेश के राज्यपाल समेत कई मंत्री शामिल होंगे और इन सब के लिए अलग-अलग हेलपेड तैयार किए जाएंगे। और तो और जनसभा में दो लाख से ज्यादा लोग पहुंचेने की संभावना हैं तो उस हिसाब से पंडाल तैयार किए जा रहा हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मार्च को ग्रेटर नोएडा आएंगे और सीधा एयरपोर्ट जाकर एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी, निर्माण से जुड़ी एजेंसियों, पुलिस और प्रशासन अधिकारियों को साथ बैठक करेंगे।