1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रूखाबाद: चोरी की गाड़ी पकड़ने आयी हरदोई एसओजी टीम पर ग्रामीणों का हमला

फर्रूखाबाद: चोरी की गाड़ी पकड़ने आयी हरदोई एसओजी टीम पर ग्रामीणों का हमला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रूखाबाद: चोरी की गाड़ी पकड़ने आयी हरदोई एसओजी टीम पर ग्रामीणों का हमला

{फर्रूखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद में लूट की बोलेरो की तलाश में आई हरदोई की स्वाट टीम ने परमनगर के युवक को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों व महिलाओं ने टीम पर हमला कर उसे छुड़ा लिया। मारपीट में स्वाट टीम का एक सिपाही घायल हो गया।

farrukhabad-villagers-attack-hardoi-sog-team-caught-stealing-stolen-car

सूचना पर तीन थानों की पुलिस व जिले की स्वाट टीम ने जाकर मोर्चा संभाला। इसके बाद हरदोई की स्वाट टीम ने युवक के पिता को हिरासत और बोलेरो को कब्जे में ले लिया। हरदोई के स्वाट टीम प्रभारी ने नवाबगंज थाने में एक नामजद सहित दस अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

farrukhabad-villagers-attack-hardoi-sog-team-caught-stealing-stolen-car

जानकारी के अनुसार जिला हरदोई की कोतवाली देहात के गांव अटवा निवासी हरीराम की बोलेरो लेकर चालक लोनार थाना क्षेत्र गया था।

बदमाशों ने आठ मार्च को चालक को जहरीला पदार्थ खिलाकर बोलेरो लूट ली थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हरदोई के स्वाट टीम प्रभारी वीके सिंह टीम के साथ नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव परमनगर पहुंचे।वहां गांव के बाहर कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर लूटी गई बोलेरो मिल गई।

farrukhabad-villagers-attack-hardoi-sog-team-caught-stealing-stolen-car

इसके पास खड़े गांव परमनगर के युवक को टीम ने पकड़ कर अपनी कार में डाल लिया। यह देख गांव की महिलाएं व ग्रामीण वहां पहुंच गए। उन्होंने टीम को बदमाश समझकर हमला कर दिया और मारपीट कर युवक को छुड़ा लिया। टीम की कार की चाभी निकाल ली।

farrukhabad-villagers-attack-hardoi-sog-team-caught-stealing-stolen-car

मारपीट में एक सिपाही घायल हो गया। सूचना पर नवाबगंज एसओ अजय नारायण सिंह, शमसाबाद एसओ जेएल सोनकर, मऊदरवाजा एसओ जेपी शर्मा व जिले के स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

कई थानों की पुलिस पहुंचने के बाद हरदोई की स्वाट टीम ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। युवक हाथ नहीं आया। इसके बाद स्वाट टीम की गाड़ी की चाभी भी मिल गई। टीम युवक के पिता व बरामद बोलेरो लेकर चली गई।

farrukhabad-villagers-attack-hardoi-sog-team-caught-stealing-stolen-car

स्वाट टीम प्रभारी वीके सिंह ने दस अज्ञात लोगों के खिलाफ नवाबंगज थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि लूट की बोलेरो व आरोपी धर्मेंद्र पंडित उर्फ रीतेंद्र के परमनगर के पास होने की जानकारी मिली थी। इस पर वह टीम के सिपाही राजेंद्र, सत्यप्रकाश, सम्राट रघुवंशी के साथ सरकारी वाहन से आए थे।

परमनगर गांव के बाहर सड़क पर लूटी गई बोलेरो के पास दो लोग खड़े थे। उसमें एक के धर्मेंद्र होने की बात सामने आई। दोनों को पकड़ने का प्रयास किया गया।धर्मेंद्र भाग गया। वहीं खड़े मनोज यादव निवासी गांव परमनगर को पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ कर रहे थे। तभी दस लोग आए। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं।

farrukhabad-villagers-attack-hardoi-sog-team-caught-stealing-stolen-car

इन लोगों ने पुलिस वाले होने की बात बताने के बाद भी मारपीट कर मनोज को छुड़ा लिया। बाद में जिले की पुलिस के सहयोग से मनोज के पिता को पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह ने बताया कि मनोज व 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...