{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद नगरपालिका का जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित चल रही फर्रुखाबाद नगरपालिका परिषद कीं अधिशाषी अधिकारी रश्मी भारती के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चौदहवें वित्त में लम्बित 47 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों को तेजी के साथ कराने व निर्माण कार्य शुरू न करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नगरपालिका में लम्बित चल रहे म्यूटेशन के मामलों की सूची बनाकर प्राथमिकता से निस्तारण कराने के लिए निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लम्बित भुगतानों में समीक्षा कर शत-प्रतिशत भुगतान कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को जानकारी मिली कि नगरपालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल घर पर बैठक कर फाइलों का निस्तारण करती है जो कि नियम के विरुद्ध है।

जिस पर जिलाधिकारी ने कङी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि फर्रुखाबाद नगरपालिका अध्यक्ष कार्यालय में ही बैठक कर फाइलों का निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगी अन्यथा की दशा में उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।