1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: अस्पताल में अस्थायी वन स्टाप सेन्टर का शुभारम्भ

फर्रुखाबाद: अस्पताल में अस्थायी वन स्टाप सेन्टर का शुभारम्भ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: अस्पताल में अस्थायी वन स्टाप सेन्टर का शुभारम्भ

फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में स्थापित अस्थायी वन स्टाप सेन्टर का मुख्य अतिथि सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार मिश्र व मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेन्द्र पेंसिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया।

उक्त वन स्टाप सेन्टर में शासन की मंशा के अनुरूप पीङित महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं का समय से निदान किया जाएगा। वन स्टाप सेन्टर पर महिला कर्मचारियों द्वारा पीङित महिलाओं व बालिकाओं को एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, विधिक सहायता, चिकित्सीय सहायता, काउंसिलिंग एवं 5 दिन के अल्पावास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेन्द्र पेंसिया, जिला प्रोवेशन अधिकारी, स्टेनो नीरज कुमार, पीआरओ रामबाबू सिंह सहित तमाम अधिकारीगण, लोहिया अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारीगण एवं भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...