{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
होली का त्यौहार शान्तिपूर्वक सम्पन्न होने के उपरान्त फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने थाना जहानगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने थाना कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार, कर्मचारी वैरिक,आवास,मैस व सी सी टी एन एस आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने थाने के विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छुटपुट कमियां छोड़ कर अधिकांश अभिलेख चुस्त दुरुस्त मिलने पर पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने भारी प्रशन्नता व्यक्त कर थाना प्रभारी श्रीमती पूनम जादौन की कार्य प्रणाली की मुक्त कण्ठ से सराहना की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान थाना परिसर मे साफ सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त देखकर पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने विशेष संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान मैस में मकङी का जाला देखकर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल ही साफ सफाई करने के निर्देश दिये। वहीं निरीक्षण के दौरान पाई गई छुटपुट कमियों को तत्काल ही दूर करने हेतु पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र के साथ पीआरओ रामबाबू सिंह व थाना प्रभारी श्रीमती पूनम जादौन आदि मौजूद रहे।