1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: के पी एन फाउण्डेशन स्कूल में मनाया गया स्पोर्ट्स डे

फर्रुखाबाद: के पी एन फाउण्डेशन स्कूल में मनाया गया स्पोर्ट्स डे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: के पी एन फाउण्डेशन स्कूल में मनाया गया स्पोर्ट्स डे

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

कायमगंज के पी एन फाउण्डेशन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चो ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों हेतु भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिताओं में बच्चों के माता-पिता ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा देशभक्ति से संबंधित विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत कर सभी अतिथियों व आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कायमगंज के विधायक अमर सिंह खटिक, प्रमुख उद्योग पति व समाज सेवी गिरीश चन्द्र अग्रवाल, चेयरमैन सुनील चक, सी पी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन सत्यप्रकाश अग्रवाल, पी एन फाउण्डेशन स्कूल के चेयरमैन प्रहलाद नारायन अग्रवाल, गीता अग्रवाल, डायरेक्टर अनूप अग्रवाल व प्रधानाचार्य बलराज कपूर ने सभी बिजेता प्रतिभागियों को मैडल पहनाकर उनका उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में नगर व क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक व अभिभावक गण मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...