1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: होली के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक

फर्रुखाबाद: होली के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: होली के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक

(फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट)

होली त्योहार को लेकर फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज कोतवाली में आज पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान भारी संख्या में मौजूद हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों से कायमगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय द्वारा उनके सुझाव मांगे गए।

बैठक के दौरान मौजूद उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों सहित तमाम हिन्दू मुस्लिम लोगों ने अपने अपने सुझाव दिए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय, कस्बा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार भारती।

उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार सहित सभी उपनिरीक्षकों सहित ग्राम प्रधान अमर दीप दीक्षित, प्रधान अदील खान, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज तिवारी, व्यापार मण्डल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, आसिफ मंसूरी सहित भारी संख्या में हिन्दू मुस्लिम दोनों धर्म के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...