{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज कोतवाली परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा रंग, अबीर-गुलाल उङाकर जमकर होली खेली गई। होली खेलने के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा फिल्मी गानों व ढोल ताशे की थाप अबीर-गुलाल उङाकर जमकर नृत्य किया गया।

होली खेलने के दौरान महिला पुलिस कर्मी भी पीछे नहीं रहीं, महिला पुलिस कर्मियों ने भी फिल्मी गानों व ढोल ताशे की थाप अबीर-गुलाल उङाकर जमकर पुलिस कर्मियों के साथ जमकर नृत्य कर बङे ही हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया।

इसके उपरांत प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय द्वारा दोपहर 1 बजे से कोतवाली परिसर में एक विशाल एवं भव्य समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समरसता भोज कार्यक्रम के दौरान कायमगंज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी, पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर, भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक, चेयरमैन सुनील चक।

ब्लाक प्रमुख राम प्रकाश यादव कल्लू, प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय, शिवसेना प्रमुख सुवोध गुप्ता मंसाराम, भाजपा नगर अध्यक्ष चेतन तिवारी, महामंत्री वरुण गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ विकास शर्मा,सुमित गुप्ता, मनोज तिवारी, हिमांशु खटिक।
आदित्य सूर्यवंशी, मनोज कौशल सहित नगर व क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों, ग्राम प्रधानो एक साथ सुरुचिपूर्ण भोजन कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

वहीं समरसता भोज कार्यक्रम में पधारे विधायक अमर सिंह खटिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी, सीओ राजवीर सिंह गौर, चेयरमैन सुनील चक, वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ विकास शर्मा, मंसाराम गुप्ता सहित सभी लोगों से प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय द्वारा बङी ही आत्मीयता से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी जा रही थीं।